यूपी के आधा दर्जन गांव में पंहुचा बाढ़ का पानी: बस्ती में उफान पर सरयू, खतरे के निशान को पार कर गया जलस्तर
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के बिन्दु 92.730 से 54 सेमी ऊपर हो गया। केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सरयू नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है जिससे बाढ़ का पानी लगभग आधा दर्जन गांव में पहुंच गया है। सूबिका बाबू गांव चारों ओर पानी से घिर गया है।
नदी का जलस्तर वर्तमान समय में खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 93.270 पर पहुंच गया है अगर दो दिन बारिश न हुई तो जलस्तर घटेगा। बाढ़ का पानी कल्याणपुर, चांदपुर, सन्दलपुर, छतौना, खेमराजपुर, कनहईपुर, पकड़ी संग्राम गांव में पहुंच गया है। नदी का पानी रानीपुर कठवनिया, भरथापुर के पास के तटबन्ध पर दबाव बनाये हुए है।
बाढ़ के पानी ने लगभग 100 बीघे से अधिक कृषि योग्य भूमि को पूरी तरह से डुबो दिया है जिन किसानों ने धान की रोपाई की थी उनका शत-प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया है कि नदी का जलस्तर दो दिन के अन्दर घटने का अनुमान लगाया गया है। सूबिका बाबू में उपजिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी निरन्तर कैम्प कर रहे है वहां पर मोटरबोट और नाव की व्यवस्था करायी गयी है नुकसान फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े : खतरे के निशान से ऊपर पहुंची सरयू, आफत बना बाढ़ का पानी, चपेट में आए दर्जनों गांव
