Bareilly news:दिल्ली के यमुना ब्रिज पर पानी का बहाव तेज, ये 11 ट्रेनें प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली मंडल के पुरानी दिल्ली यमुना ब्रिज पर अत्यधिक जल बहाव के चलते सुरक्षा के लिहाज से रेल मार्ग निरस्त कर दिया गया है। इससे मुरादाबाद मंडल की 11 ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। ऐसे में बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामान करना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 12037 कोटद्वार -दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 54307 मुरादाबाद -दिल्ली पैसेंजर को शुक्रवार को निरस्त रही। वहीं 54308 दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर 6 सितंबर को परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-गाजियाबाद से चलेगी।
19031 साबरमती-योगनगरी एक्सप्रेस भी शनिवार को परिवर्तित मार्ग-दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-साहिबाबाद से संचालित होगी। इसके अलावा 12036 दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी और 12038 दिल्ली-कोटद्वार सिद्धिबली जनशताब्दी शनिवार को निरस्त रहेगी।
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस शनिवार को परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-साहिबाबाद से चलेगी। 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को शनिवार को शॉर्ट ओरिजनेट किया गया है और इसे दिल्ली शाहदरा से हरिद्वार के लिए संचालित किया जाएगा। 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस शनिवार को परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट -सहारनपुर-मेरठ सिटी -हापुड़ मार्ग से, 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस शनिवार को परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-साहिबाबाद और 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली -साहिबाबाद से चलेगी।
पीईटी को लेकर चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन
बरेली, अमृत विचार: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर रेलवे की तरफ से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिसमें ट्रेन नंबर 04392 मुरादाबाद-आलमनगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 6 और 7 सितंबर को दोपहर 1:26 बजे मुरादाबाद से चलने के बाद रामपुर होते हुए 2:50 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, शाहबाद, हरदोई, बालामऊ, संडीला होते हुए शाम 7:25 बजे आलमनगर पहुंचेगी।
04391 आलमनगर-मुरादाबाद परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात 9:25 बजे आलमनगर से चलने के बाद रात 1:05 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वहीं 04394 मुरादाबाद-आलगनगर परीक्षा स्पेशल शाम 6:55 बजे मुरादाबाद से चलने के बाद रात 8:25 बजे बरेली आएगी। 04393 आलगनगर-मुरादाबाद परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात 2 बजे आलमनगर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:38 बजे बरेली आएगी और 8:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
