गोंडा न्यूज : बच्चों की सिर से उठा पिता का साया, ई-रिक्शा पलटने से फल विक्रेता की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोकरननाथ शिवाला मार्ग पर तेंदुआ चौघड़िया गांव के पास शनिवार की रात एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

खरगूपुर थाना क्षेत्र के महलिया गांव का रहने वाला रामकुमार कनौजिया फल बेचने का काम करता था। वह प्रतिदिन ई रिक्शा पर फल लेकर गांव गांव जाता था। शनिवार को भी वह ई रिक्शा लेकर बेचने गया था। देर शाम करीब 8 बजे वह अपने घर लौट रहा था। 

रास्ते में खरगूपुर गोकर्णनाथ शिवाला मार्ग पर तेंदुआ चौघड़िया गांव के पास उलका ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक रामकुमार कनौजिया रिक्शे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे म‌ृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर उसके धर पहुंची तो कोहराम मच गया। 

पत्नी कमलेश बड़ी पुत्री कोमल (14) मानवी (10) तथा पुत्र गौरव (7) सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया जिसमें रामकुमार की दबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार: जब भाजपाई भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की लेंगे सुध...

 

संबंधित समाचार