Bareilly: कॉल के बाद दो क्रेडिट कार्ड से ठगों ने कर डाली  76 हजार की शॉपिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। एक व्यक्ति के दो क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर करीब 76 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिधौलिया निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र अनीश अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के दो क्रेडिट कार्ड हैं। पांच मई को उनके मोबाइल पर एक ऑनलाइन कॉल आई। कॉल के कुछ देर बाद उनके एक क्रेडिट कार्ड से 28,279 रुपये और दूसरे कार्ड से 47,949 रुपये की शॉपिंग कर ली गई।

मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार