बरेली: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे पिता-पुत्र को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर …

बरेली,अमृत विचार। बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे पिता-पुत्र को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के समुआ गांव निवासी मोहम्मद शफी (65) पुत्र अब्दुल्लाह अपने बेटे मोहम्मद जकी के साथ दवा लेने के लिए नवाबगंज गया था। दवा लेकर वह बाइक से बेटे के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच ही जैसे ही विजौरिया गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शफी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक चार लड़कों और चार लड़कियों का पिता था। वह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पति की मौत की खबर के बाद पत्नी मुनीजा का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार