Gold price today: सातवें आसमान पर सोने के दाम, जानिए आज के 24-22 कैरेट सोने की कीमत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए बड़े फैसले के चलते शेयर बाजार पर इसका सीधा असर पर देखने को मिल रहा है। इस बैठक के बाद देशभर में सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। सोने-चाँदी की कीमतें बढ़ती-घटती रहती हैं। लेकिन उस दिन के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई। आज यानि, 8 सितंबर को सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। तो आइए जानते हैं कि सोने-चाँदी का ताज़ा भाव क्या है।

आज का भाव

सोमवार, 8 सितंबर को सोने की कीमत में पिछले हफ्ते के मुकाबले 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के प्रमुख राज्यों में सोने की कीमत 1,08,000 रुपये के स्तर को पार कर गई है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 99,500 रुपये के पार हो गई है।

चांदी की कीमत : चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। आज चांदी 1,000 रुपये सस्ती हुई है।

प्रमुख महानगरों में सोने की कीमत 

शहर 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद  1,08,40099,400 रुपये

दिल्ली          1,08,610 रुपये 99,590 रुपये

मुंबई            1,08,380 रुपये 99,350 रुपये

चेन्नई            1,08,380 रुपये 99,350 रुपये

बेंगलुरु         1,08,380 रुपये 99,350 रुपये


कैसे तय होता है सोने का भाव 

सोने और चांदी के भाव रोजाना तय होते हैं। जिसे तय करने में कई कारक ज़िम्मेदार होते हैं, जिनमें विनिमय दरें, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव और सीमा शुल्क शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई भी उतार-चढ़ाव सोने के भाव को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। वैश्विक बाज़ार में अनिश्चितता की स्थिति में निवेशक बाज़ार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश को बेहतर विकल्प मानते हैं।

इसके अलावा, भारत में सोने का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी है। शादी या त्यौहार पर सोना रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, परिवार में सोना होना उस परिवार की समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। सोना हर दौर में महंगाई से बेहतर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। यही वजह है कि इसकी माँग हमेशा से रही है।

आमतौर पर बात करे सोने की कीमत निर्धारित करने की तो प्रति ग्राम या किलोग्राम इकाइयों का उपयोग किया जाता है। सोने की कीमत कई कारकों से निर्धारित होती है, जिनमें आपूर्ति और माँग, वैश्विक आर्थिक स्थितियाँ, भू-राजनीतिक घटनाएँ और मुद्रा में उतार-चढ़ाव शामिल हैं। सोने की कीमतों में छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कभी-कभी, एक ही दिन में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आ सकता है। ऐसा कई कारकों के कारण होता है।

1. आभूषण निर्माताओं, निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की माँग।
2. मुद्रास्फीति, ब्याज दरों और मुद्रा विनिमय दरों सहित वैश्विक आर्थिक स्थितियों में बदलाव।
3. देशों के बीच युद्ध, प्राकृतिक आपदाएँ और व्यापार विवाद।
4. खनन उत्पादन, सोने की आपूर्ति और उसका पुनर्चक्रण, और केंद्रीय बैंक की बिक्री।

सोने की कीमत अमेरिकी डॉलर, यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन सहित विभिन्न मुद्राओं में निर्धारित होती है। लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा निर्धारित दर सोने की कीमत के लिए सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला मानक है। यह दर दिन में दो बार निर्धारित की जाती है।

संबंधित समाचार