बदायूं: दो तस्कर गिरफ्तार, 12 क्विंटल 10 किलो डोडा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। बदायूं पुलिस ने सिविल लाइन्स क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 क्विंटल दस किलो डोडा बरामद किया,जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रूपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात सिविल लाइन्स पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रूप …

बदायूं। बदायूं पुलिस ने सिविल लाइन्स क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 क्विंटल दस किलो डोडा बरामद किया,जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रूपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात सिविल लाइन्स पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रूप से सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चन्दऊ गांव के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो तस्करों धर्मेन्द्र और मोहित को गिरफ्तार किया जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग एक करोड़ रूपये कीमत का 12 क्विंटल 10 किलोग्राम डोडा बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार