सहारनपुर: प्रेमी के साथ मिलकर की पत्नी ने पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की सदर बाजार पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर व्योम विंदल ने मंगलवार को बताया कि देवबंद कोतवाली के गांव कपूरी गोविंदपुर निवासी युवक सोनी का 15 साल पहले विवाह गांव कोलकी थाना गागलहेड़ी में हुआ था। 

उसकी पत्नी बेबी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी। दो तीन दिन पहले सोनी अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। बेबी अपने पति के साथ ना जाने की जिद्द पर अड़ी थी जबकि सोनी उसे अपने साथ ले जाने पर अड़ा था। पुलिस के मुताबिक शुभम पिछले सात महीने से बेबी के संपर्क में था और दोनों के बीच अवैध रिश्ते भी कायम हो गए थे। 

प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर बेबी और शुभम को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने जांचोपरांत बेबी और उसके प्रेमी शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के भाई ओमपाल ने शुरू में ही पुलिस अधिकारियों के समक्ष दावा किया था कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। यही बात पुलिस जांच में सामने आई। 

संबंधित समाचार