चिड़ियाघर झूला पार्क के जल्द बहुरेंगे दिन..अगले माह से मिलेगी सुविधा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नीरज अभिषेक/ लखनऊ, अमृत विचार: नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) आने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले माह से चिड़ियाघर आने वाले बच्चे इन पर झूल सकेंगे। पर्यटन विभाग का साथ लेकर चिड़ियाघर प्रशासन इसी माह के अंत तक झूला पार्क तैयार कर देगा। इस पर करीब सवा करोड़ रुपया खर्च होगा। इसे सजाने संवारने के लिए पर्यटन विभाग ने काम शुरू कर दिया है।

Untitled design (9)

पर्यटन विभाग के सहयोग से इस झूला पार्क में सी-सॉ, मेरी गो-राउंड से लेकर 30 विभिन्न प्रकार के झूलों को सवा करोड़ रुपए के बजट से संवारने के काम में तेजी आ गई है। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि अधिकतम दो सप्ताह में यह झूला पार्क तैयार हो जाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार झूला पार्क में लगे अधिकांश झूलों की स्लाइड तक टूटी पड़ी थीं।

Untitled design (8)

इसके कारण अभिभावक अपने बच्चों को उनके पंसदीदा पार्क में लाने से कतराते थे, जबकि बच्चे झूला झूलने की जिद करते थे। दर्शकों और बच्चों की इस उत्सुकता को देखते हुए पर्यटन विभाग को इस पार्क को संवारने के लिए प्रस्ताव भेजा गया, जिसे विभाग की ओर से स्वीकृत मिलने के बाद उसे संवारने का काम शुरु कर दिया गया है। अब बच्चे जल्द ही इस झूला पार्क में अपने मनपसंद झूलों में झूलकर इसका पूरा लुत्फ उठा सकेंगे।

झूला पार्क में 30 से अधिक लगेंगे नए झूले

एक्स्ट्रा लार्ज एमजीआर, हार्स गो राउंड, मल्टी सीटर सी-सॉ, हैक्सा क्लिंब, डबल एआरसी स्विंग, फोर सीटर एआरसी स्विंग, स्पिरल स्लाइड-9, ब्रिज लैडर, एस ब्रिज लैडर, फोर सीटर एमजीआर, डीएक्स एटलांटिक्स मैप्स, वेव स्लाइड-7 वाइड स्लाइड-4, करकुलर स्विंग सहित कई नए अत्याधुनिक झूलों को लगाया जायेगा।
अभिभावक कर चुके हैं टूटे झूलों की शिकायत

चिड़ियाघर की सैर करने आने वाले कई दर्शक इन टूटे झूलों की शिकायत चिड़ियाघर प्रशासन से कर चुके हैं। राजधानी के आशियाना निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ चिड़ियाघर घूमने आए थे। जहां झूला पार्क में लगे अधिकांश टूटे पड़े थे, जिसके कारण वह बच्चों को झूला झूलने से मना कर देते थे। चिड़ियाघर प्रशासन के झूला पार्क को सजाने संवारने के फैसले से काफी खुश है। मोहनलालगंज से चिड़ियाघर की सैर करने आई रागिनी अवस्थी ने इसे अच्छा प्रयास बताया।

चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर पर्यटन विभाग ने न केवल अपनी सहमति प्रदान की बल्कि इसे झूला पार्क को तेजी से सजाने और संवारने का काम प्रारंभ कर दिया है। इसी माह के अंत तक सब कुछ नया हो जाएगा।-निदेशक चिड़ियाघर, अदिति शर्मा

ये भी पढ़े : राष्ट्रीय पुस्तक मेला: मेले में नई किताबें तलाशते नजर आये युवा पाठक

 

संबंधित समाचार