Rampur : 1.5 लाख की ठगी के मामले में 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर,अमृत विचार। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव कंगनगढ़ी निवासी गुरमेल सिंह के साथ धार्मिक पुस्तक की दुकान खोलने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई। उन्होंने बताया कि वह गुरुद्वारे में कीर्तन का पाठ करता है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी जगदेव सिंह, परमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह और मंजीत कौर ने डेढ़ लाख रुपये लेकर नानकमत्ता में धार्मिक पुस्तकें व कीर्तन से संबंधित सामान की दुकान खुलवाने की बात कही। उसके बाद पीड़ित ने 15 फरवरी 2025 को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। 15 दिन के अंदर दुकान खुलवाने की सहमति भी हो गई। लेकिन वादे के अनुसार दुकान नहीं खुलवाई तो उन्होंने पैसे मांगे।
आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि होली के बाद आरोपियों ने उसकी बाइक भी छीन ली। 26 जून 2025 को आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। मामले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उसने कोर्ट की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी जगदेव सिंह, परमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, मंजीत कौर और वीरो कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
