बाराबंकी : पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति ने फंदा लागाकर दी जान, घरेलू कलह वजह बनकर सामने आई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। हरख ब्लाक की पूर्व प्रमुख के पति का शव शनिवार सुबह फंदे से लटकता  मिला। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि घरेलू कलह की वजह से मृतक काफी परेशान चल रहा था। एक दिन पूर्व मृतक का अपने बेटों से कुछ विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करीमगंज मजरे बलछत की है। जानकारी के अनुसार इस गांव के रहने वाले महादेव रावत का शव शनिवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ से बने फंदे से लटकता मिला। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा का माहौल बन गया।

मृतक के कोटेदार व व्यवहारकुशल होने के नाते हर किसी ने इस घटना पर दुख जताया। सूचना पाकर परिजनों में रोना पिटना मच गया, हरख ब्लाक की प्रमुख रहीं मृतक की पत्नी आशा रावत जोर-जोर रोने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से घरेलू कलह के चलते मृतक महादेव काफी परेशान थे। एक दिन पहले भी उनका बेटों से काफी विवाद हुआ था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा