बाइडन और कमला हैरिस को टाइम मैगजीन ने चुना ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। विश्व विख्यात टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को वर्ष 2020 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा है। ⚡️ “TIME Person of the Year”https://t.co/OXURSGh1BT — TIME (@TIME) December 11, 2020 अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने पुरस्कार के विजेता की घोषणा करते हुए …

मॉस्को। विश्व विख्यात टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को वर्ष 2020 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा है।

अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने पुरस्कार के विजेता की घोषणा करते हुए कहा, “2020 में टाइम पर्सन ऑफ द ईयर निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को चुना गया है।

गौरतलब है कि बिडेन ने इसी वर्ष नवंबर में हुए चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराया है तथा  हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत एवं पहली दक्षिण एशियाई उप-राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। साल 2016 में टाइम मैगजीन ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना था।

संबंधित समाचार