UP : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले, रामभद्राचार्य का बयान करें नजरदांज
संभल,अमृत विचार। प्रख्यात संत रामभद्राचार्य के वेस्ट यूपी मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि ऐसे लोगों की बातों को नजरअंदाज करना चाहिए। क्योंकि यह कहना मुश्किल है कि यह उनका निजी बयान है या किसी विशेष पार्टी द्वारा दिलवाया गया है।
जैसे-जैसे चुनाव करीब आते हैं, इस प्रकार की बयानबाजी बढ़ जाती है। ताकि समाज में खाई पैदा करके धर्म के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। बर्क ने कहा कि यह कहना कि भाजपा सरकार में ही हिंदू सुरक्षित हैं, पूरी तरह से भ्रामक है। समाजवादी पार्टी की सरकार में भी हिन्दू और मुस्लिम दोनों समाज सुरक्षित थे। लेकिन तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
