Pilibhit : मैलानी से बरेली तक सुबह 8 से 10 के बीच ट्रेन चलाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था ने मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर बरेली को मैलानी से बरेली तक सुबह 8 से 10 बजे के बीच ट्रेनों के विस्तार के संबंध में मांग पत्र सौंपा। यह आग्रह किया कि हमारे क्षेत्र के लिए परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन ट्रेन है।

इसके विस्तार की बहुत जरूरत है। वर्तमान में जो ट्रेन चल रही है उनके समय में भी परिवर्तन किया जाना चाहिए, ताकि पीलीभीत जाने वाले लोगों को सहुलित मिल सके। ट्रेनों के विस्तार से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार एवं जरूरतमंदों को सहायता होगी।

संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने बताया कि संस्थान निरंतर रेलवे के साथ मिलकर साफ सफाई पौधरोपण समेत कई कार्यों में श्रमदान कर रही है। इस अवसर पर रिंकी गुप्ता, अदनान, कपिल कक्कड़, मोहम्मद महताब खान, अमनदीप सिंह खालसा, अनुश्री भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार