पीलीभीत: डिप्टी सीएम तक पहुंची नगर पालिका की रार, 12 सभासद बोले: कराई जा रही गुटबाजी, हर काम की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: संगठन को मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कोर कमेटी के सदस्यों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक कर कई बिंदुओं पर सियासी गुर दिए।  एकजुटता पर भी जोर दिया गया। मगर, इसी दौरान एक दिवसीय दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री के समक्ष भी लंबे समय से चली आ रही नगर पालिका पीलीभीत के सभासदों की रार का मुद्दा पहुंच ही गया। इस बार नगर पालिका की कार्यशैली के पक्ष वाले ग्रुप के बारह सभासदों ने संयुक्त रूप से शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें राज्यमंत्री के प्रतिनिधि और कुछ भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ने वाले सभासदों पर गंभीर आरोप लगाए।

उपमुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि नगर पालिका पीलीभीत में भाजलपा के टिकट पर चुनाव जीते कुछ सभासद, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह लंबे समय से नगर पालिका में सभासदों में गुटबाजी करा रहे हैं। ये भी आरोप लगाया कि एक तरह से नगर पालिका विरोधी अभियान चला रखा है। शहर के विकास कार्यो की लगातार निराधार शिकायतें कर जांच कराई जा रही हैं। सोशल मीडिया ब्हाट्सएप ग्रुप संचालित कर शहर के लोगों को जोड़ा गया है, जिसमें स्थानीय निकाय और सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। इस मामले की संगठनात्मक जांच कराकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त सभासदों, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई। ये भी कहा कि जिला प्रशासन को शहार में सबका साथ सबका विकास के उद़्देश्य को देखतेक हुए समान रुप से काम कराने के निर्देश दिए जाएं। शिकायत पत्र देने वालों में निजाकत अली, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विपिन कुमार, शबनम, राशिद हुसैन, जाहिदा बी, निर्मल सिंह, रविंद्र कौर, ईकबाल, अनस अंसारी, मोहम्मद शरीफ आदि थे।

संबंधित समाचार