पीलीभीत: FIR पर छिड़ी तकरार, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने आंदोलन शुरू कर की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गत दिनों न्यूरिया थाने में ग्राम पंडरी के प्रधान पुत्र की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर और अन्य शिकायतों को फर्जी करार देते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने शनिवार से आंदोलन की शुरुआत की है।

 जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता सुबह टनकपुर हाईवे पर स्थित नेहरू पार्क में धरने पर बैठ गए। करणी सेना और भारतीय किसान यूनियन के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह मांग की गई कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमा निरस्त किया जाए। इसे लेकर नारेबाजी की गई। 

सोशल मीडिया पर छिड़ी रही तकरार
बता दें कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रधान पुत्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा का पदाधिकारी है। ऐसे में इस एफआईआर के बाद दोनों के बीच तकरार बढ़ गई है। एक दिन पूर्व दोनों के पदाधिकारी और समर्थकों में सोशल वार छिड़ी रही। इस दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए फेसबुक पर पोस्ट की जाती रही।

संबंधित समाचार