UP : शत्रु संपत्ति के मामले में कोर्ट में पेश हुए आजम, अब एक अक्टूबर को सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शत्रु संपत्ति से जुड़े मामले में सपा नेता आजम खां वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उसके बाद मामले में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके वारंट जारी नहीं हो। इस मामले में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

सपा नेता आजम खां सहित कई लोगों पर शत्रु संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हो रही है। तीन दिन पहले शत्रु संपत्ति मामले में तीन धाराएं बढ़ा दी गई थी। 

अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने वारंट जारी न होने के मामले में प्रार्थना पत्र दिया। अब इस मामले में 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता से संपर्क किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। आजम खां वीसी के जरिए पेश हुए।

 

संबंधित समाचार