UP News: बिजनौर में वन्य जीव कंकाल समेत पांच शिकारी गिरफ्तार
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में वन विभाग की टीम ने अमानगढ़ वन रेंज से पांच शिकारियों को एक वन्य जीव कंकाल सहित गिरफ्तार किया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है कि कंकाल बाघ का है या तेंदुए का है।
मुख्य वन संरक्षक पी पी सिंह ने बताया कि अमानगढ़ वन रेंज के अलीपुर गुरुद्वारा के पास से शनिवार को असलम, शमशेर, शराफत, रुस्तम और अशरफ को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक वन्य जीव का लगभग 15-20 दिन पुराना कंकाल बरामद किया गया है। सिंह ने बताया कि इस कंकाल में जबडा़, दांत, हड्डी और नाखून मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कंकाल की वैज्ञानिक पुष्टि डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्य जीव संस्थान) से कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी रिजर्व फारेस्ट में डेरा बनाकर रहते हैं।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में 'नमो युवा रन' मैराथन... सीएम योगी ने फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
