पितृ विसर्जन अमावस्या : दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे व गजरौला-तिगरी मार्ग पर लगा भीषण जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा व हापुड़ जनपद की पुलिस की लापरवाही के कारण दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे व गजरौला तिगरी मार्ग पर कई किलोमीटर दूर तक भीषण जाम लग गया। पितृ अमावस्या के लिए रूट डायवर्जन लागू न करने से भारी वाहन अमरोहा जिले में हाईवे पर आ गए। 

अमरोहा पुलिस ने वाहनों को चौपला से डायवर्ट किया। यातायात प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि उन्होंने अन्य जिलों को रूट डायवर्जन की सूचना दी थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जाम में कई वाहन फंसे रहे। इसके बावजूद भी इन जिलों के द्वारा बाहरी वाहनों को निर्धारित रूटों पर डायवर्ट नहीं किया गया। 

जिसकी वजह से वहां यूं ही चलते रहे और इधर अमरोहा जिले में ब्रजघाट क्षेत्र में पितृ अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से रविवार की सुबह से ही हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम में भारी वाहनों के साथ रोडवेज, प्राइवेट निजी बस सहित माल वाहन भी फंसे हुए नजर आए। 

ऐसी स्थिति में अब शहर के चौपला चौराहे से बेरियर लगाकर वाहनों को हसनपुर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। हाईवे पर भी दूर तक वाहनों की लाइन लगी हुई हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव