बदायूं : सेफ्टी बेल्ट टूटने से गिरे बिहार के मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट पहनकर काम कर रहा था मजदूर

बदायूं, अमृत विचार: टॉवर का निर्माण कराने के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूटने से मजदूर जमीन जा गिरा। मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने काम करा रहे ठेकेदार पर आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार राज्य के जिला भागलपुर निवासी सुनील (27) अपने 30 साथियों के साथ काम करने के लिए तीन सितंबर को बदायूं आए थे। छह सितंबर से फैजगंज बेहटा में बिजली के ग्रिड लाइन पर टॉवर निर्माण किया जा रहा था। वह सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट पहनकर टॉवर पर काम कर रहे थे। वह लाइन की फिटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई और वह नीचे जा गिरे। वह घायल हो गए। मौके पर शोर मच गया। काम करा रहा ठेकेदार मौके से भाग गया। साथ में काम कर रहे घायल को चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने ठेकेदार पर खराब गुणवत्ता की सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार