सौमित्र विहार योजना के किसानों को दूसरे दिन 490 भूखंड आवंटित, लैंड पूलिंग पर जमीन देने वाले किसानों को हुआ 4 से 5 गुना फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: आवास विकास की नई जेल रोड मोहनलालगंज स्थित सौमित्र विहार योजना के किसानों को दूसरे दिन मंगलवार को अवध शिल्प ग्राम में कुल 490 भूखंड लॉटरी से आवंटित किए गए। इनमें 122 वर्गमीटर के 50, 200 वर्गमीटर के 338 और 300 वर्गमीटर के 102 भूखंड शामिल हैं। पहले दिन काश्तकारों को कुल 757 भूखंड लॉटरी से आवंटित किए गए थे। इस मौके पर उप आवास आयुक्त चंदन कुमार पटेल और अधीक्षण अभियंता अवध विहार वृत्त समर उपाध्याय उपस्थित रहे। 

उप आवास आयुक्त ने बताया कि सर्किल रेट के आधार पर एक बीघा जमीन का किसान को 34 से 40 लाख रुपये मुआवजा मिलता है। लैंड पूलिंग के तहत एक बीघा जमीन पर 25 प्रतिशत विकसित भूखंड लगभग 650 वर्गमीटर होता है। योजना की प्रारंभिक दर 27,000 रुपये प्रति वर्गमीटर है। एक बीघा जमीन लैंड पूलिंग करने पर किसान को लगभग 1.75 करोड़ रुपये का लाभ मिलता है, जो साधारण मुआवजे की तुलना में लगभग 4 से 5 गुना अधिक है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस हिरासत में योगी–मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक, जानें वायरल वीडियो की पूरी कहानी

संबंधित समाचार