27 प्रधानाचार्यों को DIOS ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब, समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार। जिला विद्यालय निरीक्षक की समीक्षा बैठक से 27 स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे। इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईओएस ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है‌। जिला विद्यालय निरीक्षक डा रामचंद्र ने बताया कि स्कूल कालेजों में पंजीकृत विद्यार्थियों की यू-डायस प्रगति रिपोर्ट के लेकर जिले भर के राजकीय, अशासकीय व वित्त विहीन कालेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गयी थी।

इस  समीक्षा बैठक में सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज, भैया राघव राम पांडेय स्मारक श्री गांधी इण्टर कालेज, श्री गांधी आदर्श इण्टर कालेज खरगूपुर, जनता इण्टर कालेज अमदही, गांधी इण्टर कालेज नवाबगंज, डीएवी इण्टर कालेज नवाबगंज, नगर पालिका कन्या इंटर कालेज नबाबगंज, राजेन्द्र नाथ लहडी स्मारक इंटर कालेज डुमरियाडीह, जंग बहादुर लाल बनवारी लाल इंटर कालेज रीवां, विद्यानगर किसान इण्टर कालेज मोतीगंज, माता प्रसाद साहू किसान इंटर कालेज कूकनगर, किसान इण्टर कालेज पिपरा इस्माइल स्वामी नारायण इंटर कालेज छपिया जनता इटर कालेज पाटेश्वर नाथ पतिजिया बुजुर्ग, जनता इण्टर कालेज बभनान, श्री गुरूनरहरि स्मारक इंटर कालेज पूरे तिवारी,कृषक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  छतौनी डेहरास, श्री राम जानकी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाजार,श्री सुमन संस्कृत  विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक, महर्षि जमदग्नि संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमदही, श्री गुरु नरहरि स्मारक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिवाकर नगर , श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरियापुर शीतलगंज, श्री राधेश्याम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक चन्दापुर श्री राम नरेश दास सुन्दर दास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमसुहा बनगांव,श्री जुगल किशोर सनातन धर्म संस्कृत उच्चतर माध्यमिक पाठशाला किन्धौरा, राजकीय हाईस्कूल महेवा गोपाल मनकापुर व राजकीय हाईस्कूल सोनौली मोहम्मदपुर डीह बेलसर के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में  डीआईओएस डा रामचंद्र ने यू-डायस की प्रगति रिपोर्ट, स्टूडेन्ट प्रोफाइल व विद्यालय की प्रोफाइल तैयार करने को लेकर प्रधानाचार्यों से जानकारी हासिल की और यू डायस कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि इन्सपायर आवार्ड के तहत प्रत्येक विद्यालय के कम से कम 5 छात्रों का नामांकन जरूर कराएं‌। उन्होने एक पेड मां के नाम अभियान के दूसरे फेज में  प्रति विद्यालय 70 पौधों का रोपण करने तथा उनकी सूचना पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सेवा पखवाड़ा, वीरगाथा व स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग मे विद्यालयों का पंजीयन कराने के लिए भी सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया। बैठक में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तम कुमार मल्ल, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंत्री सहदेव सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी समेत विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के कुल 200 से अधिक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : 

बलरामपुर में यूट्यूब चैनल हैक कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख की मांग

संबंधित समाचार