Monsoon in Uttar Pradesh: विदा होने की ओर मानसून, दो दिन बाद बूंदाबांदी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश से मानसून अब धीरे-धीरे विदा होने की ओर है। बिहार से सटे कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई है। लखनऊ में दो दिन बाद बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की बुधवार से वापसी की शुरुआत हो गई है। यानी कि प्रदेश के पश्चिमी भाग से मानसून वापस जा चुका है। उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने 17 सितंबर की अपनी सामान्य तिथि के सापेक्ष तीन दिन पूर्व 14 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू कर दी थी। बुधवार को पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौट गया है, लेकिन बिहार से सटे जिलों में बुधवार को बूंदाबांदी हुई है।

ये भी पढ़े : यूपी के ग्रेटर नोएडा में International Trade Fair-2025 आज, पीएम मोदी करेगें उद्घाटन

संबंधित समाचार