पीलीभीत: शहर कोतवाल लाइन हाजिर, खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर करने वाले नरेश त्यागी सुनगढ़ी भेजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यकर्ताओं के नेहरू पार्क में धरना देने और फिर टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर अवागमन बाधित करने के दौरान उजागर हुई कोतवाली पुलिस की लापरवाही के बाद से ही कोतवाल राजीव कुमार सिंह पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। अफसरों ने भी पुलिस  प्रशासन के अफसरों ने भी बंदोबस्त न होने पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद आखिरकार गाज गिर ही गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर सत्येंद्र कुमार नए शहर कोतवाल बनाए गए है। अभी तक ये पूरनपुर कोतवाली में तैनात थे। 

बता दें कि न्यूरिया थाने में दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्कालीन जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह समेत अन्य ने बीस सितंबर को नेहरू पार्क में धरने की अनुमति मांगी थी और भीड़ जुटाई। फिर टनकपुर हाईवे पर जाम लगाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने लापरवाही पकड़ी थी। पहले से सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर मुस्तैद नहीं थी। इस पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद से ही कोतवाल पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। बुधवार रात एसपी अभिषेक यादव ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की तो कोतवाल राजीव कुमार लाइन हाजिर कर दिए गए।

अब इसे इसी लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा सुनगढ़ी के इस इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे पूरनपुर के कोतवाल बनाए गए है। यह भले ही जनपद के बेहतर थाने में भेजे गए हो लेकिन इनके तबादले ने भी चर्चाएं बढ़ा दी है। पहले भाजपा नगर अध्यक्ष और फिर चेयरमैन पति पर मुकदमा लिखा गया। जिसको लेकर भीड़ ने थाना घेरा और फिर उनको भी हटाने की चर्चाएं जोर पकड़ गई थी। अब इसे भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

सुनगढ़ी का कोतवाल नरेश त्यागी को बनाया गया है। नरेश त्यागी एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर में पहचाने जाते है। वह बीसलपुर के बाद सदर कोतवाल थे। फिर पूरनपुर गए। बीते साल तीन खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर में मुख्य भूमिका थी और फर्जी आईलेट्स सेंटर पर कारवाई भी की। जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया था। अब उनकी तैनाती सुनगढ़ी थाने की गई है। इस तबादले के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

संबंधित समाचार