बरेली : युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करें प्रेरित
एमजेपीआरयू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ विशेष व्याख्यान
बरेली, अमृत विचार: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने सामाजिक समरसता और सतत विकास के मूल्यों पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता नरेंद्र ने ''एकात्म मानववाद'' और अंत्योदय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कविता और भाषणों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन डॉ. विमल कुमार और संयोजन डॉ. सौरभ वर्मा ने किया। डॉ. रश्मि रंजन सिंह, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. तूलिका सक्सेना, प्रो. संतोष अरोड़ा, प्रो. सुधीर कुमार वर्मा ,प्रो. रवीन्द्र, प्रो. त्रिलोचन शर्मा, डॉ. कीर्ति प्रजापति, डॉ राम बाबू सिंह, डॉ. प्रेमपाल, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
