मुरादाबाद : अध्यापिका पर तेजाब फेंकने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मंगलवार को स्कूल से लौटते समय स्कूटी सवार ने किया एसिड अटैक

संभल, अमृत विचार: संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही अध्यापिका पर एसिड अटैक करने के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में पुलिस की गोलियां लगीं। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शरीफपुर गांव की रहने वाली अध्यापिका भावना दो दिन पहले स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी तभी गांव के नजदीक स्कूटी सवार एक युवक ने उसे पर एसिड अटैक कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गया था। अध्यापिका को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हुई थीं। गुरुवार रात को आरोपी के नारायणपुर गांव के निकट होने की सूचना मिली तो पुलिस की टीमों ने उसकी घेराबंदी कर ली। पुलिस क्षेत्र अधिकारी असमोली कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में पकड़ने के बाद इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान नीशु निवासी तिगरी थाना गजरौला जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।

 

संबंधित समाचार