Amethi News: बहन की सगाई से पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलोई/अमेठी, अमृत विचार। बहन की सगाई में शामिल होने के लिए रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए दो युवक वापस लौटते समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। बाबूगंज नेशनल हाईवे पर खड़ी डंपर में बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तुरंत गौरीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया। मृतक की पहचान थाना जायस के हकीम का पुरवा निवासी रवि के रूप में हुई है। परिवार के लोगों के मुताबिक, रवि की बहन की सगाई रविवार कल को होनी थी।

सगाई की तैयारियों को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार