7 वर्षों में पहली बार, 'शटडाउन' में चली गई अमेरिकी सरकार... लाखों कर्मचारियों की सैलरी बंद
वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट में एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित न होने के कारण अमेरिकी सरकार बुधवार की सुबह से ही 'शटडाउन' में चली गई। यह लगभग सात वर्षों में पहली बार 'शटडाउन' है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इस शटडाउन के कारण लाखों संघीय कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इसके अलावा कुछ सार्वजनिक सेवाएं रोकी जा सकती हैं और आर्थिक आंकड़ों के जारी होने पर भी असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि जब अमेरिकी संसद से सालाना व्यय विधेयक पारित नहीं हो पाता तो सरकार को कुछ खर्चे रोकने पड़ जाते हैं। इसे शटडाउन कहा जाता है।
