आज का राशिफल । 03 अक्टूबर 2025
मेष- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे।
वृष- आज किसी को धन उधार में न दें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें। महिलाओं को घर में बहुत अधिक काम हो सकता है।
मिथुन- आज लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिए। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। शोध कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।
कर्क- आज किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। विदेश जाने की संभावना बन रही है। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे। नई योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं।
सिंह- आज व्यवसाय में आप पार्टनरशिप को अत्यधिक महत्व देंगे। लेन-देन के मामले में आप अत्यंत भाग्यशाली रहेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। घर के बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे।
कन्या- आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम-संबंधों को लेकर विचलित न हों। संतान की शिक्षा पर आप अत्यधिक ध्यान देंगे। नए विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।
तुला- आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पहले की गई मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। दिखावे से आपको दूर रहना चाहिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।
वृश्चिक- आज आय के साधन बढ़ सकते हैं। प्रतिस्पर्धा के वातावरण में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। मीडिया से जुड़े लोग बड़ी बहादुरी के साथ अपना काम करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
धनु- आज उच्च शिक्षा में आप भाग लेंगे। बातचीत करते हुए शब्दों का चयन सही तरह से करें। प्रेम-संबंधों को लेकर परिजन कुछ नाखुश हो सकते हैं। सोच-विचार के ही कोई बड़ा निर्णय लें वरना आपको उसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मकर- आज दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है।
कुंभ- आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी स्किल्स को लेकर अत्यधिक आत्मविश्वास में रहेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। कारोबार में सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे।
मीन- आज अविवाहित लोगों को विवाह के संबंध मिल सकते हैं। नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं पर्यटन के लिए जा सकते हैं।
