हॉकी सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप... फाइनल में रेलवे और इंडियन ऑयल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में लवे खेल संवर्धन बोर्ड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी आज यहां शिवाजी स्टेडियम में पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने भारतीय खेल प्राधिकरण को 3-1 से हराया। रेवले के लिए लालरेम्सियामी ने (सातवें), नवनीत कौर ने (39वें) मिनट और वंदना कटारिया ने (50वें) मिनट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। 

वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लिए गरलांका वराहलम्मा ने (53वें) मिनट में सांत्वना गोल दागा। दिन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महिला) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को 8-0 से हराया। राजविंदर कौर ने (12वें, 43वें) मिनट में दो गोल किए, जबकि कप्तान उदिता ने (40वें), मुमताज खान (49वें), शर्मिला देवी ने (52वें), ज्योति ने (56'), सीमा ने (58वें) और सुमन देवी टीएच ने (60वें) ने भी एक-एक गोल करके कल रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के खिलाफ होने वाले फाइनल में जगह पक्की की। शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण शनिवार को तीसरे/चौथे स्थान के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से मुकाबला करेगा, जबकि रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड अपराह्न 12 बजे नई इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेगा। 

संबंधित समाचार