रामपुर : मामूली विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर मंदिर के पुजारी ने लगाई आग, गंभीर रूप से झूलसा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मंदिर में पूजा करने गए युवक के ऊपर मामूली विवाद में पुजारी ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम सैडोली में एक मंदिर है। जिसमें गांव का ही व्यक्ति मंदिर में पुजारी बन गया है। वह मंदिर पर ही रहता है। 

शुक्रवार को गांव का ही रहने वाला 20 वर्षीय युवक ललित मंदिर में पूजा करने के लिए गया था। लेकिन वहां पहले से मौजूद पुजारी ने युवक से मंदिर में पूजा करने से मना किया। ललित ने विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच पुजारी ने युवक ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

जिसके बाद ललित के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। तब तक आरोपी‌ बाबा वहां से फरार हो गया था। घटना की सूचना पर मिलक पुलिस आ गई।उसे मिलक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल में घायल ललित की बुआ ने बताया कि मंदिर में बाबा के रूप में गांव का ही व्यक्ति है जिसे घर वालों ने उसके गलत चाल चलन के चलते घर से बेदखल कर निकाल दिया है। युवक ने मंदिर में जाकर पूजा पाठ शुरू कर दिया था लेकिन, पुजारी पूजा नहीं करने दे रहा था जिसके चलते दोनों के बीच तकरार हो गई और पुजारी ने ललित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर लोगों के आने पर पुजारी मंदिर से भाग गया। 

संबंधित समाचार