Bareilly: एक्टर मुकेश जे भारती और निर्माता मंजू भारती स्टार नाइट में बिखेरेंगे चमक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वाल्मीकि सद्भावना मेला के दौरान हर साल की तरह इस साल भी स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मेले में अभिनेता मुकेश जे भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती मेले का खास आकर्षण होने वाले हैं। बरेली आने से पहले दोनों ही स्टार्स ने खुशी का इजहार किया।

45वां वाल्मीकि सद्भावना मेला 6 से 8 अक्टूबर तक जाटवपुरा स्थित परंपरागत मेला ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती 7 अक्टूबर को शिरकत करेंगे। अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने मेले के अध्यक्ष मनोज थपलियाल व मेला कमेटी के पदाधिकारियों को उन्हें आमंत्रित करने के लिए शुक्रिया अदा किया।  कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुकता जताई।

संबंधित समाचार