चलती मोटरसाइकिल पर बाघ का हमला: बुजुर्ग महिला, पोती और बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, CHC में चल रहा इलाज 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार सुबह एक बाघ ने चलती मोटरसाइकिल पर हमला कर दिया और उसमें सवार बुजुर्ग महिला,उनकी पोती और एक बैंक कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्दिया गांव निवासी गुलाम हाफिज अपनी मां सफीकुन (60) और भतीजी खतीजा (10) को इलाज के लिए चफरिया ले जा रहे थे। 

सुबह करीब नौ बजे वे बिछिया से लगभग 500 मीटर दूर जंगल के पास पहुंचे, तो अचानक एक बाघ सड़क पर आ गया और उसने सफीकुन व खतीजा पर हमला कर दिया। गुलाम हाफिज ने तुरंत बाइक रोककर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अन्य राहगीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच, बिछिया की ओर जा रहे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी रामू (55) भी बाघ के हमले का शिकार हो गए। बाघ ने उनकी मोटरसाइकिल पर भी हमला कर दिया, जिससे रामू गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले में दादी सफीकुन और पोती खतीजा के पैर और सिर में गहरे घाव आए हैं। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सुजौली ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। बैंक कर्मचारी रामू के पैर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से लखीमपुर जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी ले जाया गया है। 

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। कतर्नियाघाट रेंज के रेंजर आशीष गौंड ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर हथिनी जयमाला और चम्पाकली को भी पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया है और राहगीरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 

ये भी पढ़े : 

वाराणसी में महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा के “अच्छे दिनों” का सिलेंडर अब खाली हो चुका है.... LPG को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
UP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती : अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा, देना होगा किराया 
Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक