वाराणसी में महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहा पर रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला ट्रैन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है, वही सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है और पहचान करने में जुटी है। 

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान के लिए आस पास के थाना में फोटो भेजी जा रही है। स्थानीय लोगों से घटना संबंधित जानकारी इकठ्ठा किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें महिला की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे थाने से संपर्क करें। 

लापरवाही का आरोप 

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि क्रॉसिंग के आस पास आगे की रेलिंग क्षतिग्रस्त है। जिसकी वजह से लोग आवाजाही करते है। रेलिंग को ठीक किया जाए। लोगों का कहना है कि खराब रेलिंग से बिना रोक टोक के आवाजाही होती रहती है सुरक्षा के कड़े इंतजाम न होने से ऐसे हादसे बार बार होते है।  

ये भी पढ़े: 

Raebareli Murder Case: दलित हत्याकांड में 4 और आरोपी गिरफ्तार...कांग्रेस का आरोप, चरमरा चुकी कानून व्यवस्था 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म