Moradabad: टैक्स के बड़े बकाएदारों पर शिकंजा, कई की संपत्ति सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मार्च के महीने में नगर निगम के गृहकर व जलकर का बकाया टैक्स जमा न करने वालों पर टैक्स अनुभाग की टीमों ने कार्रवाई की। कई बड़े बकाएदारों के प्रतिष्ठान सहित 20 भवनों को सील कर टीम ने 75,64,344.00 रुपये का बकाया राजस्व वसूल किया।

वर्तमान वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में गृहकर व जलकर के बड़े बकाएदारों पर नगर निगम का चाबुक चल रहा है। बुधवार को टीमों ने 1,42,840.36 रुपये के बकाएदार बाला की सराय निवासी जयप्रकाश का प्रतिष्ठान सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने गोपाल सरन, कोठीवाल, कंजरी की सराय का प्रतिष्ठान 10,7 8, 01.83 रुपये के बकाए और सुरेश कुमार भाटिया, कंजरी की सराय के प्रतिष्ठान को 1,02,715. 49 रुपये और मुन्नी देवी पत्नी आरएन यादव, बाला की सराय के ऊपर 29,7,593.76 रुपये और दिनेश कुमार सचदेवा, सागर सराय पर 1,76,233 रुपये के बकाएदारी के चलते प्रतिष्ठान व भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं टीम ने जगमोदन, सब्बरवाल, गांधी नगर पर 3,69,103 और जावेद हुसैन, मुगलपुरा-2 पर टैक्स के 5,39,876 रुपये के बकाएदारी के चलते प्रतिष्ठान सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने अमतुल्य इण्टर प्राईजेज, असालतपुरा पर 14,50,262 रुपये बकाया था, जिसमें से 7,00,000 रुपये जमा कराने के बाद प्रतिष्ठान सील कर दिया।

वहीं अन्य बकाएदारों के साथ ही मोहल्ला ठठेरा, पीरजादा, करूला, पंडित नगला, दिल्ली, कांठ और रामपुर रोड आदि पर स्थित 20 भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीमों ने 75,64,344.00 रुपये का बकाया टैक्स की धनराशि वसूल की। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी,मंगल सिंह पापड़ा और सभी राजस्व निरीक्षक/कर संग्रहकर्ता और प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार