बाराबंकी: कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली, बाराबंकी। बीती रात्रि को घर वापस आ रहे दो बच्चों को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार सवार की कार अनियन्त्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन युवक सहित दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस …

मसौली, बाराबंकी। बीती रात्रि को घर वापस आ रहे दो बच्चों को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार सवार की कार अनियन्त्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन युवक सहित दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराती इससे पूर्व दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई।

बीती रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसा के निकट उस समय दुर्घटना हुई जब परसा निवासी 12 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामसिंह व 10 वर्षीय अतुल पुत्र सुबेचन्द्र गांव के बाहर स्थित स्कूल मे हो रहे कार्यक्रम को देखकर घर वापस आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने दोनों बच्चों के टक्कर मार दी जिससे दोनों बच्चे गम्भीर रुप से घायल हो गये।

दुर्घटना के बाद घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार अजीत पुत्र भगवती प्रसाद, ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र रघुपति निवासी हुसैनाबाद थाना नगराम लखनऊ व बृजेश पुत्र अशोक वर्मा निवासी कपूरथला थाना अलीगंज लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गये।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों ने अर्जुन व अतुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सफ़दरगंज श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रात में एक कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत हुई है तथा 3 लोग घायल हो गये सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

संबंधित समाचार