India Women vs Australia Women : ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 331 रन का लक्ष्य, प्रतिका-स्मृति की सलामी जोड़ी ने दी भारत को अच्छी शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

विशाखापत्तनम। ऐनाबेला सदरलैंड (पांच विकेट) और सोफी मोलिन्यू (तीन विकेट) की आखिरी ओवरों बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को महिला विश्वकप के मुकाबले में भारतीय टीम को 330 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 155 रनों की शतकीय साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 

25वें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने शतक की ओर बढ़ रही स्मृति मंधाना को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद 31वें ओवर में ऐनाबेला सदरलैंड ने प्रतिका रावल 75 को अपना शिकार बना लिया। रावल ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। 

कप्तान हरमनप्रीत कौर (22), हरलीन देओल (38), जेमिमाह रोड्रिग्स (33), रिचा घोष (32) और अमनजोत कौर 16 रन बनाकर आउट हुई। सदरलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 48.5 ओवर में 330 के स्कोर पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर ऐनाबेला सदरलैंड ने पांच विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू को तीन विकेट मिले। मेगन शूट और एश्ली गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़े : 

IND vs WI Test Match: कुलदीप की बोलिंग से वेस्टइंडीज के मिडिल आर्डर में तहलका, 217 के स्कोर पर 8 विकेट चटकाये

 

संबंधित समाचार