Bihar Elections 2025 : NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है। बिहार के उप मुख्ममंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी एक्स पर दी। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, राजग साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया।

उन्होंने बताया कि राजग में सीटों के तालमेल के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजग के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा बिहार है तैयार, फिर से राजग सरकार।  

महागठबंधन में बैठकों का दौर जारी

एनडीए में तो सीटों का ऐलान हो गया लेकिन महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है। हालांकि महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से कहा जा रहा है कि सीटों को लेकर सहमति बन गई है और बहुत जल्द ही इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के लिए राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। यहां उनकी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है।

संबंधित समाचार