बदायूं : कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रविवार शाम सहसवान क्षेत्र में मेरठ राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

बदायूं, अमृत विचार: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव परसौना निवासी हरि सिंह के तीन साल के बेटे ललित को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह सहसवान नगर में उसकी दवा लेने गए थे। वापसी में वह ई-रिक्शा में बैठकर घर आ रहे थे। मेरठ राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से ई-रिक्शा राजमार्ग पर पलट गया। हादसा होते ही ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल हरि सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के बाद मासूम के परिजनों में चीत्कार मचा है।

संबंधित समाचार