अयोध्या के पकड़ा गया तेंदुआ... सेना के जाल में फंसा, एक साल से कैंट क्षेत्र में मचा रखा था  आतंक 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या। अयोध्या के अति सुरक्षित और डोगरा रेजिमेंट के कैंट क्षेत्र से वन विभाग ने एक वर्ष से इस क्षेत्र में टहल रहे तेंदुआ को आखिरकार आज पकड़ लिया गया। जिला प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करके पिंजड़े में कैद कर ट्रक पर लाद लिया। कंटोनमेंट क्षेत्र से आज तेंदुआ पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासी राहत में है। 

पिछले एक साल से जिला प्रशासन, कंटोनमेंट बोर्ड और सेना के अधिकारियों से स्थानीय नागरिक तेंदुआ होने की शिकायत कर रहे थे। आज सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ सेना द्वारा लगाए गए लोहे के तार के जाल में फंस गया है। इसकी जानकारी कैंट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कैंट थानाध्यक्ष पंकज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ जहां तेंदुआ फंसा था वहां पहुंचे और सूचना वन विभाग को दिया। 

प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता भी सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहुंचकर उसको ट्रेंकुलाइज्ड किया और बेहोश होते ही लोहे के पिंजरे में बंद कर ट्रक पर लाद कर अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के आदेश मिलते ही इस तेंदुआ को किसी बड़े जंगल में छोड़ दिया जाएगा। लगभग एक साल से कैंट क्षेत्र में यह तेंदुआ विचरण कर रहा था इसका वीडियो भी कई बार वायरल हुआ था। 

ये भी पढ़े :

UP में मीट कारोबारी के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 1000 करोड़ का बिसनेस...ठिकानों को खंगाल रहे आयकर अधिकारी

संबंधित समाचार