पीलीभीत: बोनट पर बैठ असलहा लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक वर्दीधारी भी मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक वर्दीधारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर असलहा लहराता नजर आ रहा है। मामला संज्ञान में आने पर जिम्मेदारों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज का होना बताया जा रहा है। वीडियो में एक वर्दीधारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर असलहा लहराते हुए रील बनाता दिखाई दे रहा है। तेज म्यूजिक भी बज रहा है और वर्दीधारी के अलावा अन्य युवक भी बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इधर वायरल वीडियो का मामला टाइगर रिजर्व प्रशासन के भी संज्ञान में आया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई है। फिलहाल यह पता कराया जा रहा है कि यह किस क्षेत्र का है। इधर सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने भी मामले की जांच कराने और संबंधितों पर कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें - वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मौलाना तौकीर रजा की कोर्ट में पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ी

संबंधित समाचार