अयोध्या दीपोत्सव 2025 : जिलाधिकारी ने प्रमुख स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के साथ 9वां दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिये प्रमुख स्थल राम की पैड़ी/मंच, सरयू आरती स्थल, रामकथा पार्क, हेलीपैड सहित अन्य प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने राम पैड़ी/मंच स्थल, ड्रोन शो, लेजर शो की जानकारी ली व सम्बंधित विभागों और अधिकारियों को सभी तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सरयू की आरती पर चल रहे कार्य को देखा तथा सरयू पुल के पास मजबूत रेलिंग और आतिशबाजी स्थल की जानकारी ली। उन्होने रामकथा पार्क डेकोरेशन अच्छी प्रदर्शनी व हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया तथा वहां पर साफ सफाई व्यवस्था व तार के केबिलों को ठीक करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिये तथा कहा कि सभी प्रमुख स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने झुनकी घाट के पास मलिन बस्ती बेगमपुर व अभिरामदास वार्ड/कन्धरपुर मोहल्ले, देवकाली वार्ड, बाल्दा कार्यालय नगर निगम का भी स्थलीय निरीक्षण किया। 

संबंधित समाचार