अयोध्या में 56 घाटों पर बिछ गए 28 लाख में से 60 % दिए... स्वयं सेवकों में भरा उत्साह, नोडल अधिकारी समेत टीम की थपथपाई पीठ
अयोध्या, अमृत विचार : अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव के लिए शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32 हजार स्वयं सेवकों ने रिकॉर्ड बनाते हुए 28 लाख दियों में से 60 प्रतिशत से अधिक दीपकों को 56 घाटों पर सजा दिये। देर शाम तक दीपक बिछाए जाने का कार्य चल रहा था। अनुमान है कि देर रात तक 15 लाख से अधिक दीपक सभी घाटों पर सुसज्जित हो जायेंगे।
कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को दूसरे दिन बड़े स्तर पर सुबह 10 बजे से स्वयंसेवकों को रिजर्व बसों से राम की पैड़ी के लिए रवाना किया गया। यातायात संयोजक प्रो. अनूप कुमार ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए। सभी स्वयंसेवकों में भारी उत्साह दिखाई पड़ा। कुलपति ने दीपोत्सव स्थल पर टीम के साथ सभी घाटों पर सघन दौरा किया। उन्होंने स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र समेत पूरी टीम की पीठ भी थपथपाई।
कुलपति ने कहा दीपोत्सव स्थल पर जुटे सभी स्वयंसेवक, प्रशासन और मीडिया का एक ही लक्ष्य दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाना है। प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में इस सांस्कृतिक उत्सव को पूर्ण मनोयोग से इसे रामकाज समझ कर करना है। दीपोत्सव नोडल प्रभारी प्रो. एस एस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. के के वर्मा, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. पी के द्विवेदी, डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सिंह आदि बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
दिव्य दीपोत्सव के लिए शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32 हजार स्वयं सेवकों ने रिकॉर्ड बनाते हुए 28 लाख दियों में से 60 प्रतिशत से अधिक दीपकों को 56 घाटों पर सजा दिये। देर शाम तक दीपक बिछाए जाने का कार्य चल रहा था। अनुमान है कि देर रात तक 15 लाख से अधिक दीपक सभी घाटों पर सुसज्जित हो जायेंगे।