Lucknow Route Diversion: आज से 23 अक्टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, अटल चौक से डीएम आवास नो-स्टॉप जोन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर शहर के बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ये व्यवस्था 18 से 23 अक्टूबर तक लागू रहेगी। डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को इमरजेंसी में अनुमति दी जाएगी। इसके लिए वाहन चालक को यातायात के कंट्रोल रूम नंबर -9454405155 पर संपर्क करना होगा।

डीसीपी यातायात के मुताबिक चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा की तरफ जा सकेंगे, लेकिन कोई भी वाहन अटल चौक से डीएम आवास के बीच में रुकेगा नहीं, यह नो-स्टॉप जोन रहेगा। नीलकण्ठ मोड़ आर्यन रेस्टोरेंट तक और आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकण्ठ की तरफ आने-जाने पर रोक रहेगी। इसी तरह लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहा होते हुए लालबाग से बाल्मीकि तिराहा (थाना हजरतगंज के सामने से होकर) से बाएं मुड़कर केडी सिंह स्टेडियम से आगे जा सकेगा।

यहां रहेगी रोक:

- हैदरगंज/सआदतगंज से आने वाले थ्री व्हीलर, विक्रम, टेंपो नक्खास तिराहा से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज, पुल होकर अमीनाबाद की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- पॉलिटेक्निक चौराहा से भूतनाथ मार्केट की तरफ भूतनाथ तिराहा से दाहिने मुड़कर जाने पर रोक रहेगी।

- कलेवा चौराहा से गार्डेन बेकरी तिराहा से बांये सामान्य यातायात भूतनाथ मार्केट की तर।

- मनोज पाण्डेय चौराहा से बांये पत्रकारपुरम की तरफ

- हुसड़िया चौराहा से पत्रकारपुरम चौराहा की तरफ।

- लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे से बाएं अल्का तिराहा से बांये हजरतगंज की तरफ ।

- सप्रू मार्ग से डनलप तिराहा से अल्का तिराहा की तरफ रोक रहेगी।

- सिकन्दरबाग चौराहा से शाहनजफ रोड होते हुये सहारागंज मोड़ से बांये डनलप तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया होते हुए अल्का तिराहा की तरफ रोक रहेगी।

- परिवर्तन चौक से हजरतगंज की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

- ये वाहन नक्खास तिराहा से मेडिकल क्रास, मेडिकल कालेज चौराहा, शाहमीना तिराहा होकर।

- ये वाहन भूतनाथ तिराहा से सीधे लेखराज मार्केट चौराहा से दाहिने नीलगिरी चौराहा से दाहिने होकर।

- ये वाहन गार्डेन बेकरी के सामने से नीलगिरी चौराहा से बाएं लेखराज मार्केट चौराहा से बाएं होकर।

- ये वाहन दयाल पैराडाइज चौराहा से हुसड़िया चौराहा होकर।

- ये वाहन हुसड़िया चौराहा से सीधे दयाल पैराडाइज चौराहा होकर।

- ये वाहन बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से दाहिने डनलप तिराहा से सहारा मॉल की तरफ।

- ये वाहन डनलप तिराहा से बांये बैंक ऑफ इंडिया होते हुए हजरतगंज एवं दाहिने सहारा मॉल होते हुए शाहनजफ रोड होकर।

- ये वाहन सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैयाझील होते हुए।

- ये वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से चिरैयाझील होकर सिकन्दरबाग होकर।

यहां करें वाहन पार्क

वाहन पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिवर्तन चौक से हजरतगंज बाजार के लिए आने वाला यातायात हिन्दी संस्थान से बाएं मोड़कर सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में पार्क होंगें। हजरतगंज बाजार में खरीददारी करनी है वह अपना वाहन लीला सिनेमा रोड से मल्टीस्टोरी पार्किंग के पिछले गेट से वाहन पार्क कर पार्किंग के अगले गेट (मोतीमहल साइड) से पैदल निकलकर जा सकेगें।

 

संबंधित समाचार