आज होगी धूम-धड़ाम वाली दिवाली, खूब बिके पटाखे... आतिशबाजी की दुकानों पर सुबह छाई रौनक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बरेली, अमृत विचार: दिवाली पर पटाखों की बिक्री भी जोरों पर रही। शहर में नौ स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए गए हैं। जहां लोग देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। बच्चे और बड़े सभी पटाखों की खरीदारी में व्यस्त रहे। सोमवार को पटाखों की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

MUSKAN DIXIT (70)

शहर में नैनीताल रोड पर मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कैंट में सदर बाजार चर्च के पास, रामलीला मैदान हार्टमन कॉलेज प्रेमनगर, बिशप कॉनराड स्थल जूनियर विंग से सटे खडंजा पट्टी, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सुभाष नगर रेलवे मैदान, आईटीआर चलचित्र निगम की भूमि रामपुर रोड, तिलक इंटर कॉलेज मैदान किला में अस्थायी बाजार लगाने की अनुमति के बाद पटाखा बाजार लगे हैं।

MUSKAN DIXIT (71)

यहां आतिशबाजी की 200 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। रविवार को इनमें ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ एमबी इंटर कॉलेज और जीआईसी मैदान में नजर आई। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग अधिक देखी जा रही है, जो कम प्रदूषण फैलाते हैं। इस दिवाली पटाखों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

MUSKAN DIXIT (72)

संबंधित समाचार