भगवान राम की सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। इससे पहले, योगी संकट मोचन हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। 

आधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत प्रेमदास से भी मुलाकात की। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा और संतों एवं पुजारियों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया। बयान के अनुसार, हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद योगी सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन के बाद दरबार में आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।

मुख्यमंत्री ने राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के बाज जब वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, तो श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। 

यह भी पढ़ें : 28 परीक्षा केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीआईजी ने किए सुरक्षा के इंतजाम

संबंधित समाचार