नक्सलवाद के सफाए पर PM मोदी और गृहमंत्री को धन्यवाद , बृजभूषण शरण सिंह का बयान, दिल्ली में बैठकर सफेदपोश चलते थे नेटवर्क  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: देश से नक्सलवाद और माओवाद को जड़ से खत्म करने के पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि पहले दिल्ली में बैठकर सफेदपोश नक्सलवाद का नेटवर्क चलाते थे।  झारखंड और छत्तीसगढ़ में इनका नेटवर्क फैला हुआ था, लेकिन गृहमंत्री ने गहराई से इसकी समीक्षा की और इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए देश से नक्सलवाद और माओवाद का सफाया किया है। उन्होंने पीएम मोदी के स्वदेशी अपनाने वाले बयान का भी समर्थन किया और कहा कि आज पूरे देश में लोग स्वदेशी अपना रहे हैं।  

Untitled design (40)

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नक्सलवाद व माओवाद पर जितना काम इस सरकार में हुआ किसी दूसरे में नहीं हुआ। गृहमंत्री  इस मामले पर बहुत गहराई से जानकारी रखते हैं और नक्सलवाद व माओवाद का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।

उन्होने कहा कि  जब से भाजपा की सरकार आई है कपड़ों की बिक्री बढी है और सभी को स्वदेशी अपनाना चाहिए। सपा नेता आजम खां के बयान कि जो दिया जला सकता है वह कुछ भी जला सकता है पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आजम खां का बयान अच्छा नहीं है। उन्हे इससे बचना चाहिए।‌ यह बयान एक तरह से व्यंग्य है कटाक्ष है और उन्हे इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। 

प्रधानमंत्री मोदी के भोजन में तेल की मात्रा 10 प्रतिशत कम कर देने के बयान का समर्थन करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि यह तो ठीक है लेकिन नकली खाद्य तेल, घी व दूध से बने पदार्थों में जो मिलावट‌ हो रही है उसे पर अंकुश लगना चाहिये।

उन्होने कहा कि आज एक किलो सरसो  की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है और एक किलो तेल में करीब 3 से 4 किलो सरसो लगता है तो इस हिसाब से एक किलो तेल की कीमत करीब 240 रुपये होनी चाहिए लेकिन ब्रांडेड कंपनियां 160-180 रुपये में एक किलो सबसे का तेल बेंच रही हैं यह कैसे हो रहा है। सरकार इस पर अंकुश लगा दे तो इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।

ये भी पढ़े : 

महोबा में श्री गोवर्धन नाथ मेला आज: विधिवत पूजन-अनुष्ठान के साथ शुरूआत,  हाथी, घोड़ा और बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

संबंधित समाचार