सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा: ओवरब्रिज से गिरी अनियंत्रित मोटरसाइकिल, दो युवकों की दर्दनाक मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में सरसावा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ओवरब्रिज से गिरकर दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना सरसावा के मोहल्ला हरिजनान निवासी विकास (25) अपने दोस्त राजन (30) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। चीनी मिल के नजदीक स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट नीचे खेत में जा गिरी जिससे दोनों युवक घायल हो गये। 

इसी बीच वहां से गुजर रहे एक युवक ने दोनों को लहूलुहान हालत में खेत पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सरसावा पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज लाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजन को हादसे की जानकारी दी गई। 

ये भी पढ़े :  

सीतापुर में पिता ने 11 साल की बेटी को डराने के लिए कुएं में लटकाया, शराब के नशे में छूटा हाथ...हुई मौत 

 

 

संबंधित समाचार