शर्मनाक : कानपुर में होटल संचालक ने महिला कर्मी के साथ किया रेप, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला कर्मचारी ने होटल संचालक पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कोयला नगर में होटल ट्विंकल गैलेक्सी है। रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते एक साल से होटल में काम कर रही थी। होटल संचालक आदर्श नगर निवासी मनोज पटेल है। मनोज पटेल काफी समय से युवती पर जबरन दोस्ती का दबाव बना रहा था। उसने प्रेम के लिए प्रस्ताव भी दिया था, जिसे इनकार दिया था।

इसके बाद भी वह होटल में नौकरी कर रही थी। लेकिन मनोज किसी ना किसी बहाने उसे परेशान करता रहता था। पारिवारिक परेशानियों की वजह से मुझे मजबूरी में नौकरी करनी पड़ रही थी। बीते बुधवार रात वह होटल में थी। मनोज आया और उसे जबरन पकड़ कर कमरे में ले गया। विरोध करने पर उसने मारपीट की।

होटल संचालक ने कमरा बंद कर हाथ पैर बांधकर बंधक बना दिया। इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान की धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला के मुताबिक धमकी और रेप के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे पीएसी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार