रामपुर : नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व आज से
26 को खरना और 27-28 को अर्घ्य देगी महिलाएं
रामपुर, अमृत विचार: नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार आज से शुरू होगा। पर्व को लेकर घाटों और छठों के ऊपर पेंटिग का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसके अलावा महिलाएं भी घरों में साफ-सफाई का काम कर रही है।
धूमधाम से मनाया जाने वाला 4 दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से महिलाएं तैयारी करने में जुट गई थी। घरों में साफ सफाई का काम तेजी के साथ चल रहा है। अब मैदानों और मंदिरों में बने घाटों और छठ मईया पर साफ-सफाई का काम तेजी के साथ चल रहा है।मजदूर बुलाकर साफ सफाई कराई जा रही है। महिलाओं से लेकर बच्चे नई पोशाक पहनते हैं। इसके अलावा पूजा के दिन आतिशबाजी भी होती है। चार दिन चलने वाले इस पर्व में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाती है। व्रत बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए रखा जाता है। बाजारों में पूजा का सामान बिक रहा है। महिलाएं खरीदारी में व्यस्त हैं।
दिवाली के बाद छठ पूजा को लेकर बसों और ट्रेन में भीड़
दिवाली और भैया दूज के बाद अब काम पर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं छठ पूजा पर्व को लेकर बसों और ट्रेनों में भी भीड़ देखी जा रही है। दिवाली के त्योहार के बाद जहां लोग वापिस काम पर लौट रहे हैं। तो वहीं छठ पूजा के कारण भी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह से ही बसों में भीड़ रही।जिले के सभी स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ लगी रही। डग्गामार वाहन भी सुबह से ही सड़कों पर दौड़ने लगे थे। रोजाना अप डाउन करने वाले लोगों की भीड़ रही।
